Author: NEWSDESK
जगदलपुर। 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरे का समापन मंगलवार को माता मावली की भावभीनी विदाई के साथ हो गया। परंपरा अनुसार बस्तर संभाग के 84 परगना और सीमावर्ती राज्यों से आए 450 से अधिक देवी देवताओं को सोमवार कुटुंब जात्रा के बाद ससम्मान विदाई दी गई। मंगलवार सुबह दंतेश्वरी मंदिर से प्रगति पथ पर जगह-जगह विशाल जनसमुदाय ने माता मावली की भावभीनी विदाई दी द्य विदाई के दौरान भक्तों ने माता मावली के डोली पर फूल बरसाये और पूजा अर्चना की। विदाई रस्म के दौरान पुलिस जवानों ने हर्ष फायरिंग की इस मौके पर विभिन्न समाजों के लोग भी माई जी पर अपनी श्रद्धा व्यक्त करने पहुंचे बस्तर दशहरा की अंतिम रस्म में राजपरिवार के सदस्य कमल चंद भंजदेव दशहरा समिति के अध्यक्ष सांसद दीपक बैज सहित मांझी, चालकी सहित प्रशासनिक अमला मौजूद था।
अम्बिकापुर।छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत अपने एक दिवसीय सीतापुर प्रवास के दौरान सीतापुर जनपद के हाथी प्रभावित लोगों से मिलने के लिए ग्राम पंचयय ढोढ़ागांव के आश्रित ग्राम बोड़ाझरिया के लिए प्रस्थान किये। दुर्गम तथा पहुंचविहीन गांव बोड़ाझरिया जाने के लिए मंत्री ने प्रशासनिक अमले के साथ पैदल मैनी नदी को पार किया। सभी हल्की बारिश में उबड़.खाबड़ पगडंडी के रास्ते से 2 किमी पैदल चलकर गांव पहुंचे। गांव पहुंचकर मंत्री श्री भगत ने प्रभावित श्री मंगला के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने तत्काल डीएफओ को निर्देशित कर नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और निराकरण का भरोसा दिलाया।इस दौरान डीएफओ श्री पंकज कमल एसडीएम श्री अनमोल टोप्पो सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.











