सेवानिवृत पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया

राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के गाँधी उद्यान चौक शंकर नगर रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्य समिति की बैठक प्रांताध्यक्ष अरुण तिवारी की अध्यक्षता में रविवार 3 सितम्बर 23 को सम्पन्न हुआ. बैठक में सर्व प्रथम शासकीय सेवा से अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत कर्मचारी क्रमश: टी पी सिंह जशपुर, बी आर खोब्रागड़े दुर्ग, अमोद श्रीवास्तव, रमेश बन्जारे तथा बी एस दसमेर रायपुर को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामन्त्री नरोत्तम धृतलहरे द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया. बैठक को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामन्त्री नरोत्तम धृतलहरे ने सम्बोधित करते हुए संघ के कार्य विस्तार के लिए मार्ग दर्शन दिया. बैठक में सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के आव्हान पर राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ के बेनर तले पुरानी पेंशन सभी राज्य में लागू करने और छत्तीसगढ़ राज्य सहित अन्य राज्य जहाँ लागू में पुरानी पेंशन देने में असमंजस की स्थिति को दूर करने की मांग को लेकर दिल्ली में 22 नवम्बर 23 राष्ट्र व्यापी प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया. बैठक में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामन्त्री ए के चेलक ने अपने सम्बोधन में एजेंडा पर चर्चा करते हुए संघ में अधिक से अधिक आजीवन सदस्य बनाने पर बल दिया. सदस्यता अभियान चलाकर संघ को प्रदेश में सर्वोपरि बनाने के दिशा में आव्हान किया. उन्होंने पदाधिकारियों को जिलों में निरंतर बैठक कर कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर और जिले विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क कर निदान करने के लिए प्रेरित किया. इस बैठक को प्रांताध्यक्ष अरुण तिवारी प्रदेश सचिव खुमान सिंह ठाकुर,डॉ विनोद वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष टी आर देवागन, सी आर साहा, संजय नन्द,जागेश्वर भट्ट, गजेंद्र साहू, श्रीमति रंजिता मिश्रा, सयुद अंसारी, आर जे वर्मा, रमेश द्ववेदी, अभिषेक तिवारी, ओ पी पाल, संतोष ध्रुव, एच एल पनिका, एस एन शिव, डी एन साहू, उदय भान सिंह तथा नागेंद्र सिंह ने संगठन के कार्य विस्तार को लेकर अपने विचार व्यक्त किये.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031