शादी टूट जाने का ख्याल ही पति-पत्नी की रूह कपाने के लिए काफी होता है। एक असफल शादी सबसे खराब रिश्तो में गिनी जाती है। ये अपने पीछे दर्द और पी?ा का निशान छो? जाती है। ऐसे में अगर आपको भी ऐसा एहसास हो रहा है कि आपकी शादी में सब कुछ टूट गया है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ तरीके हैं, जो वैवाहिक रिश्ते में सबकुछ ठीक करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
टूटती शादी को ठीक करने के टिप्स
खराब वैवाहिक रिश्ते को ठीक करने के बारे में सोचना सबसे पहला कदम है, जो आपने उठा लिया है। आपका ये कदम ये साबित करता है कि आप अपने सालों की मेहनत को यूहीं नहीं जाया करना चाहते हैं और रिश्ते को फिर से बनाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। अब इस पहले कदम के बाद अगला कदम कार्रवाई करना है। नीचे कुछ तरीके बताए गए हैं, जो आपके खराब होते वैवाहिक रिश्ते सुधारने में मदद करेंगे-
खुशियां और गम बांटना जरुरी- वैवाहिक रिश्ते खुशियों और दुखों से भरे होते हैं। इसलिए अपने पार्टनर के साथ दोनों चीजों को बराबर बांटने पर ध्यान दें। आमतौर पर लोग अपने पार्टनर से सिर्फ और सिर्फ खुशहाली की उम्मीद करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। शादीशुदा रिश्ता गम, ल?ाई-झग?ों और तनावों से भरा होता है। लोगों को इन चीजों को भी बराबर बाँटने पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा करने से शादीशुदा रिश्ते का तनाव काफी हद तक कम हो जाएगा। खुशी देने वाले विषय पर बातचीत करें- रिश्ते में तनाव चल रहा है तो अपने पार्टनर से उन चीजों पर बातचीत करने की कोशिश करें जो इसे कम करने में मदद करें। रोज फोन पर बात करें और दिनभर में जो अच्छा हुआ उसपर आपस में चर्चा करें। इसके अलावा अगर कोई खुशखबरी है तो सबसे पहले बिना वक्त गवाएं अपने पार्टनर के साथ इसे शेयर करें। अच्छी बातें साझा करने के नए तरीकों की खोज करें। एक-दूसरे की जरूरतों के लिए समय निकालें- शादीशुदा रिश्तों में तनाव कई बार एक-दूसरे को समय नहीं देने की वजह से भी आ जाता है। इसलिए एक-दूसरे के लिए समय निकाले और वो चीज करें जो आप दोनों को अच्छी लगती हो। फिल्म देखना पसंद है तो मूवी डेट का प्लान बनाए। मूवी देखने जाने के लिए पर्याप्त समय नहीं है तो घर पर ही टीवी पर फिल्म देख लें। इन छोटे-छोटे कदमों से शादीशुदा रिश्तों में काफी सुधार हो जाता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031