नैनीताल: उत्तराखंड उच्च न्यायालय से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को फिलहाल कोई राहत नहीं मिल पाई है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की अदालत ने बुधवार को सुनवाई के बाद याचिका को नई बेंच को भेज दिया है। अब इस प्रकरण पर नई बेंच सुनवाई करेगी। 

महिला सशक्तिकरण और खेल एवं युवा मंत्री रेखा आर्य की ओर से देहरादून थाना में अपने पति साहू के खिलाफ धोखाधड़ी, अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के साथ ही विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले की जांच विशेष अनुसंधान दल (SIT ) कर रहा है। साहू ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को निरस्त करने और गिरफ्तारी के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। 

इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति पुरोहित की अदालत में हुई लेकिन न्यायालय ने सुनवाई से इनकार करते हुए इस मामले को दूसरी बेंच को भेजने की सिफारिश कर दी। अब मुख्य न्यायाधीश इस मामले में सुनवाई के लिए नई बेंच का गठन करेंगे। याचिकाकर्ता की ओर से पेश याचिका में कहा गया है कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031