पटना। पद्म भूषण से सम्मानित और फेमस लोकगायिका शारदा सिन्हा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने खुद अपने अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। वीडियो में शारदा सिन्हा यह कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने हर कोशिश की थी कि वे इस महामारी से बची रहें। लेकिन इसके बाद भी कोरोना ने दस्तक दे ही दी। शारदा ने कहा कि उन्हें उनके फैंस की दुआओं की बहुत आवश्यकता है। जब वो ठीक होकर लौंटेंगी तो फिर से अपने चाहने वालों से बात करेंगी। बता दें कि बिहार कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा का ससुराल सिहमा में है। उनके पति ब्रजकिशोर सिन्हा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। शारदा सिन्हा पेशे से समस्तीपुर में एक प्रोफेसर हैं। उनका समस्तीपुर और पटना में ज्यादा रहना होता है, लेकिन देश भर में उनकी कार्यक्रमों की प्रस्तुति बनी रहती है। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930