नाइजीरिया में मध्य नाइजर प्रांत के मोकवा क्षेत्र में नाव पलटने से 26 लोगों की मौत हो गयी जबकि लगभग 44 लोग अभी भी लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग आठ बजे मोकवा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गबाजीबो वार्ड में जब्बा और कैंजी बांधों के बीच हुई। नाइजर प्रांत की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनएसईएमए) के प्रवक्ता इब्राहिम हुसैनी ने बताया कि नाव पर 100 से अधिक लोग सवार थे जो नाइजर नदी (पुरानी गबाजिबो) के दूसरी ओर अपने खेतों की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि एजेंसी घटना स्थल पर खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए मोकवा स्थानीय सरकारी अधिकारियों और स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा, अब तक 26 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 30 से अधिक लोगों को बचाया गया है। बचाव अभियान जारी है। बताया जाता है कि घटना के समय नाव पर 100 से अधिक लोग सवार थे।
Previous Articleअनाधिकृत वेंडरों ने रेलवे सीआई को पीटा, केस दर्ज
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार का महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














