झारखंड का जामताड़ा यूं तो साइबर फ्रॉड हब के रूप में देश में कुख्यात है. लेकिन इस बार ये किसी और वजह से चर्चा में है. दरअसल, यहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो अब सीधे एटीएम लूटने पर उतर आए हैं. बीते दिन यहां कुछ अज्ञात लोगों ने एटीएम मशीन को ही उखाड़ लिया और अपनी गाड़ी में लादकर फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात की जामताड़ा के कालाझरिया कर्माटांड़ थाना क्षेत्र की है. जहां बोलेरो गाड़ी से आए अपराधियों ने एटीएम मशीन की ही चोरी कर डाली. इस घटना से हड़कंप मच गया. अपराधियों ने पहले तो एटीएम मशीन को उखाड़ा फिर उसे बोलेरो में लादकर मौके से नौ-दो-ग्यारह हो गए. पुलिस ने बताया कि एसबीआई ब्रांच के बगल में एक एटीएम था. रात में एसबीआई के इस एटीएम को अज्ञात अपराधियों ने उखाड़ कर बोलोरो गाड़ी में लोड किया और फरार हो गए. हालांकि, मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने उखाड़े गए एटीएम को नारायणपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है. साथ ही उस बोलेरो गाड़ी को भी बरामद कर लिया है जिसमें एटीएम लादकर अपराधी भागे थे.
बोलेरो से भागे थे बदमाश
जिले के एसपी अनिमेष नथानी के मुताबिक, धरपकड़ में मौके का फायदा उठाकर अपराधी भाग निकले. अभी कोई गिरफ्त में नहीं आया है. लेकिन जल्द ही वो पुलिस की पकड़ में होंगे. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की पार्टी को जैसे ही लूट की सूचना मिली वो एक्टिव हो गई. पुलिस टीम ने अपराधी की गाड़ी का पीछा किया. इसी बीच अपराधियों की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, जिससे वो एटीएम और अपनी गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31