• कृषि विश्वविद्यालय में मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा

रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। हिंदी पखवाड़ा के दूसरे दिन आज यहां कृषि महाविद्यालय, रायपुर के परीक्षा कक्ष में कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता लेखन प्रतियोगिता में जल जीवन का आधार विषय पर जल के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों ने कविताएं लिखी। कविता लेखन प्रतियोगिता में कुल 41 विद्यार्थी शामिल हुए। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत 21 सितंबर को निबंध लेखन तथा 22 सितंबर को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि हिंदी पखवाड़ा की शुरुआत 14 सितंबर को नारा लेखन प्रतियोगिता के साथ हुई। हिंदी पखवाड़ा का आयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय तथा राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, निर्णायक डॉ. राकेश बनवासी, डॉ. शुभा बैनर्जी तथा राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ प्रभारी श्री संजय नैय्यर उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031