ऑनलाइन सट्टे का कारोबार चलाने वाले सौरभ चंद्राकर की शादी का वीडियो सामने आया है। छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला सौरभ चंद्राकर इन दोनों ईडी के रडार पर है। दुबई में बैठकर सौरभ अपने साथी रवि उप्पल के साथ ऑनलाइन सट्टे का धंधा चला रहा है। हवाला के जरिए कई सौ करोड़ रुपयों का हेरफेर होता है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम उसे ढूंढ रही है। एक दिन पहले शुक्रवार को ही रायपुर, कोलकाता, भोपाल, मुंबई के अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी के बाद 417 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की गई। परिवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में पाया कि सौरभ चंद्राकर ने फरवरी में शादी की। इसमें 200 करोड रुपए खर्च किए गए। हवाला के जरिए यह पैसे इवेंट कंपनी और बॉलीवुड सितारों तक पहुंचा। शादी में सनी लियोनी, नेहा कक्कड़, एली एवराम, आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल दादलानी, टाइगर श्रॉफ, भाग्यश्री , पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, नुसरत भरूचा, कृष्णा अभिषेक जैसे दर्जन भर बॉलीवुड सितारों ने परफॉर्म किया। मोस्ट वांटेड सटोरिया सौरभ चंद्राकर इस वीडियो में हाथों में मेहंदी सजाकर अपनी दुल्हन के साथ नजर आ रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इसकी शादी और रिसेप्शन के कार्यक्रम में डांस किया, गाने गाए। खबर है कि इन सभी को हवाला के जरिए मोटी रकम ट्रांसफर की गई, इसकी जांच भी अब ईडी कर रही है। सूत्रों की माने तो इन सेलिब्रिटीज पर भी कार्रवाई का शिकंजा इडी कस सकती है। दुबई के आलीशान होटल में यह शादी मुंबई की इवेंट कंपनी ने आयोजित करवाई। मुंबई में इस कंपनी के दफ्तर में भी प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की। पता चला कि इस कंपनी को सौरभ चंद्राकर ने अवैध तरीके से हवाला के जरिए 112 करोड रुपए पहुंचाए हैं, 42 करोड रुपए की होटल की बुकिंग हुई थी। प्राइवेट जेट के जरिए परिजनों को दुबई पहुंचाया गया और ऑनलाइन सट्टे के पैसे से यह आलीशान शादी की गई। शुक्रवार को आधिकारिक बयान में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कहा गया कि सौरभ चंद्राकर और उसके गुर्गों तक पहुंचने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। दुबई में भी ईडी अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है, चंद्राकर को पकड़ा जा सके।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031