शादी के नाम पर उसने मेरे साथ रेप किया और फिर वो शोषण करता ही चला गया। वो यातनाएं देता, मारता पीटता यहां तक कि मेरा अबॉर्शन भी करवा दिया गया’… ये आरोप है 20 साल की एक लड़की के और ये आरोप लगे 51 साल के एक अधेड़ पर। वो पहले से शादीशुदा, लेकिन 20 साल की लड़की को उसने अपने झांसे में ले लिया और फिर शुरू हुई रेप, टॉर्चर और मारपीट की कहानी।


20 साल की लड़की के साथ लव जिहाद – 51 साल का नबी आलम खान छत्तीसगढ़ के रायपुर में ग्रिल बनाने का काम करता है। पिछले साल नबी खान की मुलाकात 20 साल की एक लड़की से हुई। ये लड़की रायपुर में ही ब्यूटीशियन का काम करती है। माता-पिता दुर्ग में रहते हैं और ये लड़की किराए का मकान लेकर रायपुर संतोषपुरी इलाके में रह रही थी। आलम खान ने इस लड़की को अपने साथ काम करने का झांसा दिया। ये लड़की से काफी समय तक चैट करता रहा और फिर ज्यादा पैसे देकर अपने साथ काम करने के लिए राजी कर लिया।

लड़की से शादी के नाम पर बनाएं शारीरिक संबंध – काम के दौरान ही 51 साल के आलम खान ने इस लड़की का रेप किया। एक बार रेप का सिलसिला शुरू हुआ तो बस चलता ही रहा। लड़की ने विरोध किया तो इसने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। ये लड़की को बोलता रहा कि ये उससे शादी करेगा। कई महीनों तक ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहा। इसने लड़की को एक घर किराए पर लेकर दिया और जब इसका मन करता लड़की के साथ संबंध बनाता। जब भी वो शादी बात करती बस टालता जाता।

कई महीनों तक लड़की को किया टॉर्चर – अपने परिवार से दूर होने की वजह से ये लड़की दलदल में फंसती जा रही थी और इसका फायदा उठा रहा था ये शख्स। इसी दौरान इस नबी खान ने लड़की का नाम भी बदल दिया। हिंदू लड़की ये तरन्नुम कहकर बुलाने लगा। अब लड़की आलम खान के बच्चे की मां बनने वाली थी। बस ये बात इस शख्स को परेशान करने लगी। इसने लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी। अब कहानी में आलम खान की पत्नी और उसके बच्चे भी शामिल हो गए थे।

लड़की का अबॉर्शन भी करवाया गया – दरअसल ये शख्स पहले से शादीशुदा था, लेकिन अपनी हवस मिटाने के लिए ये 20 साल की इस लड़की को गुमराह कर रहा था। इस शख्स की पत्नी ने भी इस लड़की को यातनाएं देनी शुरू की। इन्होंने इस लड़की का सबसे पहले अबॉर्शन करवाया और फिर लड़की के साथ मारपीट करते रहे। कई महीनों तक ये सिलसिला ऐसे ही चला। लड़की डर के मारे किसी को कुछ नहीं बता पा रही थी। उसे डर था कि परिवार वाले उसका साथ नहीं देंगे, लेकिन इनकी यातनाएं बढ़ती जा रही थी।

आरोपी को किया गया है गिरफ्तार – आखिरकार जब इस लड़की से बर्दाश्त नहीं हुआ तो इसने पुलिस की मदद ली। इसने आलम खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू की और इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने लव जिहाद केस फाइल किया है। इस शख्स के मोबाइल में लड़की का नाम तरन्नुम लिखा हुआ था। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31