श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा के तत्वाधान में गजब का गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। यहां पर कोलकाता बैकग्राउंड वाले कलाकारों की कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बड़े तो बड़े गणेश और साथ में छोटे गणेश जी भी बरबस ही अपनी ओर दर्शनार्थियों का ध्यान खींच रहे हैं। मूर्तिकार भी लाभांडी गांव से है जहां से जोरा और आसपास के अनेकों गांव जैसे धरमपुरा, नकटी, तुलसी, पिरदा, सेरीखेड़ी और मंदिर हसौद वालों को गांव के गांव में ही अच्छी आकर्षक मूर्तियां मिल जा रही है यहां तक कि रायपुर शहर से भी मूर्तियों की मांग लाभांडी गांव में बढ़ती ही जा रही है। इस साल साईं नगर में और भी एक अच्छी पहल लोगों को अच्छी लग रही है कि गणेश जी का पंडाल रात में भी सूनसान नहीं रहता है बल्कि बढ़-चढ़कर पारी बदल बदल कर रात में लोग वहीं सोते भी हैं। गणेश चतुर्थी के ही दिन समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष निलेश वर्मा का जन्मदिन भी बड़ी संख्या में उपस्थित जनमानस द्वारा आकर्षक ढंग से मनाया गया। मंगलवार को ही गणेश चतुर्थी का दिन पड़ जाने से हमेशा की तरह हनुमान चालीसा और हनुमान जी की आरती भी गणेश जी की आरती के साथ सभी उपस्थित पुरुषों, महिलाओं और विशेष कर बच्चों के द्वारा संपन्न हुई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031