जशपुरनगर। कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वछग्राही एवं ग्राम पंचायत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर सम्मानित होंगी। 15 श्रेणियों में आवेदन को मंगाया गया है जिसकी अंतिम तिथि 23 अगस्त है। 15 श्रेणियों में ग्राम पंचायतों में विभिन्न श्रेणियों में राज्य एवं जिला से पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे यह पुरस्कार उत्कृष्ट स्वच्छाग्रही उत्कृष्ट निबंध लेखन उत्कृष्ट दीवार लेखन उत्कृष्ट सैरीगेशन सेढ़, उत्कृष्ट बायोगैस प्लांट, उत्कृष्ट व्यक्तिगत शौचालय, उत्कृष्ट सामुदायिक शौचालय, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत, उत्कृष्ट दिव्यांग व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय उडिय़ा स्थायित्व ग्राम पंचायत ओडीएफ स्थायित्व जनपद इस तरह विभिन्न श्रेणियों में आवेदन लिए जा रहे हैं आवेदनों को समिति के माध्यम से भौतिक सत्यापन एवं वस्तु स्थिति को देखकर पुरस्कृत किया जाएगा यह जिले के लिए बहुत ही गौरवशाली है। वर्तमान तक स्वच्छता पुरस्कार हेतु कुल 312 आवेदन ग्राम पंचायत जनपद पंचायत एव व्यक्तिगत रूप से प्राप्त हुए हैं उक्त आवेदनों का सत्यापन कर कार्रवाई की जाएगी तत्पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वालों को राज्य एवं जिला से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031