जशपुरनगर। कलेक्टर महादेव कावरे के निर्देशन में जशपुर जिले में विभिन्न विकासखंडों में लगभग 699 क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है। क्वारेंटाईन सेंटर में लगभग 231 श्रमिकों, मजदूरों यात्रियों को रखा गया है। जिसमें पुरूषों की संख्या 202 एवं महिलाओं की संख्या 29 शामिल है। इनमें जशपुर विकासखंड के 58 क्वारेंटाईन सेंटर में 0 लोगों को रखा गया हैं। इसी प्रकार मनोरा के 57 क्वारेंटाईन सेंटर में 20 लोगों को, दुलदुला विकासखंड के 90 क्वारेंटाईन सेंटर में 07 लोगों को, कुनकुरी विकासखंड के 153 क्वांरेंटाईन सेंटर में 0 लोगों को, फरसाबहार विकासखंड के 55 क्वारेंटाईन सेंटर में 62 लोगों को कासंाबेल विकासखंड के 55 क्वारेंटाईन सेंटर में 38 लोगों को, पत्थलगांव विकासखंड के 128 क्वारेंटाईन सेंटर में 80 लोगों को एवं बगीचा विकासखंड के 103 क्वारेंटाईन सेंटर में 24 है। कलेक्टर श्री कावरे के निर्देश पर एसडीएम, जनपद सीईओ और नगरीय निकाय के अधिकारियों द्वारा क्वारेंटाईन सेंटर में पानी, बिजली, शौचालय, भोजन के साथ बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं मॉनिटरिंग कराई जा रही है। इसके बाद 14 दिनों के क्वारेंटाईन अवधि में उन्हें रखा जा रहा है। इस दौरान मेडिकल टीम के द्वारा उनकी सतत् निगरानी की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930