दुर्ग/भिलाई। गुमशुदा बेटे की थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद घर लौट रही महिला बाइक से गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस ने बताया कि मृतका भक्तिन कोठारी (40 वर्ष) ग्राम चिचोली रायपुर की रहने वाली है। उसका लड़का राजकुमार मामा के घर से गुम हो गया था, जिसके संबंध में उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। थाने में कथन दर्ज कराकर वह दूसरे बेटे अजय के साथ बाइक से ग्राम घोठा जा रही थी। अचानक रास्ते में बाइक से गिर गई। सिर में गंभीर चोट आने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : गुमशुदा बेटे की शिकायत दर्ज कराकर लौट रही महिला बाइक से गिरी…मौत
Previous ArticleVIDEO : ‘लापता’ कुत्ते का पोस्टर हटाया… तो गुस्साई महिला ने पकड़ लिया शख्स का कॉलर… सरेआम लगाए थप्पड़, नोचे बाल…
Next Article छत्तीसगढ़ : 80 साल के बुजुर्ग ने लगाई फांसी…
Related Posts
Add A Comment



















