रायगढ़ जिले में पति की बेवफाई से परेशान एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की 3 महीने पहले लव मैरिज हुई थी। लेकिन इसके बाद उसका पति मोहल्ले की ही दूसरी लड़की को भगा ले गया था।
खुदकुशी की सूचना के बाद सोमवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार किरोड़ीमल नगर चिराईपानी इंदिरा आवास में 19 साल की सरोज प्रधान का अपने ही पड़ोसी ओमिका यदुवंशी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद दोनों ने 3 महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी।
शादी के बाद सरोज अपने ससुराल में रह रही थी। पिछले दिनों पति ओमिका यदुवंशी ने मोहल्ले के ही एक और लड़की को भगा ले जाने के कारण सरोज आहत हो गई। बेटी को परेशान देख उसके माता-पिता उसे अपने घर ले आये थे। जहां सोमवार की दोपहर सरोज ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पास से उसके पति से संबंधित कोई पत्र बरामद नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031