छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीने के अंदर होने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी परिवर्तन यात्रा की शुरूआत की है। जिसका अब समापन होने वाला हैं।
बताया जा रहा है कि कल यानी 30 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन होगा। इस समापन कार्यक्रम में पीएम मोदी पहुचेंगे। बिलासपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
साइंस कॉलेज प्रांगण विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही मोदी जी भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रथम चरण का समापन भी करेंगे। साइंस कालेज मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा के मद्देनजर गुरुवार को दिल्ली से चार बुलेट प्रूफ कार ऋषिकेश योग नगरी-पुरी उत्कल एक्सप्रेस में लगे वीपी वैगन से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। आरपीएफ, पुलिस व एसपीजी की निगरानी में कार वैगन से उतारा गया।
इसके बाद एसपीजी उन्हें लेकर रवाना हो गई। प्रधानमंत्री मोदी का 30 सितंबर को बिलासपुर आगमन होगा। इसलिए उनके लिए बुलेट प्रूफ कार गुरुवार को ही पहुंच गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31