What's Hot

अमलेश्वर (पाटन)। राज्य शासन द्वारा पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है साथ ही साथ ऑफलाइन पढ़ाई की शुरुआत भी की गई है। जिसके अंतर्गत मोहल्ला पढ़ाई, लाऊड स्पीकर स्कूल, बुलटू के बोल, मोटर सायकल गुरुजी, वर्क शीट्स, गृह कार्य तुंहर दुआर, पालकों के माध्यम से घर-घर पढ़ाई जैसे वैकल्पिक मॉडल की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत संकुल स्रोत केंद्र पाहन्दा (अ) के अधीनस्थ समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवम हायर सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षकों द्वारा संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा के मार्गदर्शन में ऑनलाइन क्लास लिया जा रहा है। प्रति दिवस लिए जाने वाले ऑनलाइन क्लास का संकुल स्तर में समय सारिणी तैयार किया जाता है एवं उच्च कार्यालय को जानकारी भी भेजी जाती है।

स्वयं संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा भी नियमित रूप से ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं। बच्चे घर बैठे ऑनलाइन क्लास से जुड़कर पढ़ाई कर रहे हैं इसके अलावा मोहल्ला पढ़ाई भी संचालित किया जा रहा है। सामुदायिक भवन, कलामंच, सामाजिक भवन सहित घरों को मोहल्ला पढ़ाई केंद्र बनाकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पूरी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए समुदाय, ग्राम पंचायत सरपंच, उप सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि, एसएमसी के सदस्यों का सहयोग लेकर संचालन किया जा रहा है। शिक्षकों एवं शिक्षा सारथी के माध्यम से बच्चों को मोहल्ला पढ़ाई में जोड़कर पढ़ाई कराया जा रहा है। संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा द्वारा सतत रूप से मोहल्ला पढ़ाई का मॉनिटरिंग किया जा रहा है तथा पढ़ाई में सहयोग दे रहे शिक्षकों एवम शिक्षा सारथी को प्रोत्साहित किया जा रहा है एवं बच्चों को पढऩे में मदद भी कर रहे हैं। उनके द्वारा संकुल के अधीनस्थ भोथली एवम मगरघटा मोहल्ला केंद्र का मॉनिटरिंग किया गया।

उन्होंने मोहल्ला पढ़ाई में सहयोग करने वाले शिक्षक एवम शिक्षा सारथी से बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी लिया तथा शिक्षण सामग्री की आवश्यकता पर भी बात किया। उन्होंने कोरोना महासंकट के दौरान किये जा रहे सहयोग के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। तथा बच्चों को छतीसगढ़ के तीज त्यौहार तीजा पोरा के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने, मास्क लगाने सेनेटाइजर का उपयोग करने एवम सुरक्षा संबंधी उपाय बताए। संकुल केंद्र पाहन्दा (अ) के अंतर्गत 60 मोहल्ला केंद्र संचालित किया जा रहा है। इसे और विस्तार किया जाएगा। मॉनिटरिंग के दौरान प्रमुख रूप से शासकीय उच्च प्राथमिक शाला भोथली के प्रधानपाठक एलके कश्यप, शिक्षिका रंजना अवधिया, सीमा रॉय शर्मा, उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा से प्रभारी प्रधानपाठक केपी ठाकुर, श्रीमती अंजू वर्मा, श्रीमती सुजाता मिश्रा, जयंत वर्मा, प्राथमिक शाला मगरघटा से प्रभारी प्रधानपाठक खेलावन सिंह कुर्रे, लीना बघेल, श्रीमती एम.एस.खलखो, कोमल ठाकुर, शिक्षा सारथी कुमारी लक्ष्मी यादव, विशाल यादव, श्रीमती तीजन साहू, भुनेश्वरी साहू सहित गांव के पालक अमृत बंधे, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती लक्ष्मी बंधे आदि उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930