रायपुर। गणेश चतुर्थी विसर्जन से पहले रायपुर की एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट और गंज थाना पुलिस ने पिस्टल-कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिस्टल बेचने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल और 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपियों में से एक आरोपी अफजल खत्री है मूलत: अनुपपुर (म.प्र.) का निवासी है, और मध्यप्रदेश से आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। जानकारी के अनुसार 29 सितंबर को एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा गंज पुलिस की संयुक्त टीम थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन व उसके आसपास के क्षेत्रों सहित दोपहिया-चारपहिया वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने गुरूद्वारा के पास दो व्यक्तियों को रोक कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास 3 पिस्टल व 1 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम अफजल खत्री एवं सोनू मिश्रा निवासी रायपुर बताया। पिस्टल व जिंदा कारतूस रखने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर दोनों गोलमोल जवाब देकर गुमराह कर रहे थे। लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने पिस्टल व जिंदा कारतूस को अवैध तरीके से खरीदना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 पिस्टल, 1 जिंदा कारतूस, 2 मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 30,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पिस्टल व जिंदा कारतूस को कहां से लाया गया है, इस संबंध में दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है। आरोपी अफजल खत्री पूर्व में मध्य प्रदेश में आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी
अफजल खत्री पिता अनवर खत्री उम्र 37 साल निवासी एम.पी.सी.बी. कॉलोनी चचाई थाना चचाई जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश, हाल पता-अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
सोनू मिश्रा पिता जी.डी. मिश्रा उम्र 36 साल निवासी व्ही.आई.पी कॉलोनी खनिज नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।
कार्रवाई में निरीक्षक आशीष यादव थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्र.आर. सरफराज चिश्ती, कृपासिंधु पटेल, आर. दिलीप जांगडे, हिमांशु राठौड़, राकेश पाण्डेय, प्रमोद बेहरा, राजिक खान तथा थाना गंज से सउनि. शंकर साहू एवं शिवदयाल वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31