जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को ट्रक और यात्री बस की भिड़ंत में बस सवार दो यात्रियों की मौत हो गई। स्थानीय विधायक के मुताबिक हादसे में एक और ने दम तोड़ा है, जबकि 30 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस कह रही, उनके पास सिर्फ दो मौत की ही जानकारी है। 14 घायलों को जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज लाया गया है। इनमें से 2 को रायपुर रेफर गया। पुलिस के मुताबिक हादसे में एक पुरुष और एक महिला की मौत हुई है। मृतक का नाम सुबोध झा है। महिला की अभी शिनाख्ति नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि यात्री बस बीजापुर से जगदलपुर की तरफ जा रही थी। बीजापुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के 30 से ज्यादा यात्री बस में सवार थे। जब बस किलेपाल गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही 2 लोगों ने दम तोड़ दिया।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : बस और ट्रक की जोरदार टक्कर…बस के उड़े परखच्चे… 2 की मौत…
Previous Article32 रुपये में भेजी गई चिट्ठी ने ससुर को पहुंचाया जेल
Related Posts
Add A Comment



















