रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा ने आने वाले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों से अधिक से अधिक कूर्मि समाज की महिलाओं को टिकट देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के तमाम राजनीतिक दल कूर्मि समाज की महिलाओं को अधिक से अधिक टिकट देकर उनके राजनीतिक क्षेत्र में पर्दापण करने के लिए मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने छत्तीसगढ़ में दोनों ही प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और भाजपा से समाज महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने की बात कही है। महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव श्रीमती वर्मा ने कहा कि देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी हमारे समाज की महिलाएं काफी संख्या में समाज के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी काफी प्रतिष्ठित है। साथ ही ये नित निरंतर प्रदेश और देशहित में अपना योगदान देते हैं। इसलिए हमारी मांग की है कि समाज की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा दोनों प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और भाजपा टिकट दे, ताकि वे समाज के साथ-साथ प्रदेश और देश के विकास में भी अपनी भागीदारी दिखा सकें। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनावों में यदि उनके महासभा को ज्यादा से ज्यादा टिकट मिलती है, तो मैं निश्चिंत होकर कहना चाहूंगी कि हमारी महासभा के लोग जीतकर अवश्य आएंगे और पार्टी के रीति-नीति को आम जनता के सामने रखेंगे। इसलिए हमारे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के लोगों को छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 के चुनावों में ज्यादा से ज्यादा टिकट दिया जाए।
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा की मांग, कहा-अधिक से अधिक समाज की महिलाओं को टिकट दें राजनीतिक दल…
Related Posts
Add A Comment



















