छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसूनी तंत्र और चक्रवात सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से  प्रभाव से पांच-छह अक्टूबर तक बारिश की संभावनाएं बनी रह सकती है, हालांकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।आज शनिवार को 4 संभागों के जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघगर्जन और बिजली गिरने चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है। इधर,  छत्तीसगढ़ से भी 12 अक्टूबर तक मानसून की विदाई संभावित है।

मानसूनी तंत्र और चक्रवात का प्रभाव – छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, जिसके प्रबल होकर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।वही 1 और 2 अक्टूबर को भी कई जिलों में बारिश के आसार है। इस दौरान बिजली गिरने चमकने और मेघगर्जन की भी आशंका है। मानसून की वापसी 10-12 अक्टूबर के आसपास संभव मानी जा रही है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो आज प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में गरियाबंद, महासमुंद, रायगढ़ और उससे लगे कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी ओर रायपुर, दुर्ग सहित अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।इसके अलावा रायगढ़, महासमुंद, गरियाबंद और बस्तर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

अगले 3 घंटों में बस्तर, दंतेवाड़ा, जशपुर, कबीरधाम, कोहड़िया, मुंगेली, राजनांदगांव, सुकमा में अलग-अलग स्थानों पर लो क्लाउड टू ग्राउंड लाइटनिंग होने की संभावना है।अक्टूबर के पहले सप्ताह में राज्य में अच्छी बारिश होगी क्योंकि राज्य में तीन नए सिस्टम एक्टिव हैं।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1055.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 1055.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 29 सितंबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1679.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 479.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 773.8 मिमी, बलरामपुर में 968.7 मिमी, जशपुर में 900.8 मिमी, कोरिया में 919.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 902.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 1189.3 मिमी, बलौदाबाजार में 1203.7 मिमी, गरियाबंद में 930.8 मिमी, महासमुंद में 1035.7 मिमी, धमतरी में 966.6 मिमी, बिलासपुर में 1258.1 मिमी, मुंगेली में 1360.1 मिमी, रायगढ़ में 1231.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 978.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1198.9 मिमी, सक्ती में 1050.1 मिमी, कोरबा में 1045.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1113.3 मिमी, दुर्ग में 896.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 925.6 मिमी, राजनांदगांव में 1152.2 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1267.4 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 1085.4 मिमी, बालोद में 1012.5 मिमी, बेमेतरा में 934.7 मिमी, बस्तर में 1039.1 मिमी, कोण्डागांव में 1051.5 मिमी, कांकेर में 989.0 मिमी, नारायणपुर में 938.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 1053.3 मिमी और सुकमा में 1401.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31