एक लुटेरी दुल्हन के लीटकांड का मामला सामने आया है. दलाल के जरिए एक रात के लिए लुटेरी दुल्हन ने शादी करके आई. इसके बाद दूसरी रात तान लाख रुपये और ज्वेलरी लेकर फरार हो गई. लुटेरी दुल्हन ने पति और परिवार वालों को धोखा देकर भागने के लिए रात के तीन बजे का समय चुना. इस समय परिवार के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे. दुल्हन ने छत से पहले गद्दा और तकिया नीचे फेंका और फिर उसपर कूदकर फरार हो गई. दरअसल, यह मामला एक अक्टूबर और बाड़मेर शहर के ढाणी बाजार मोहल्ले का है. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को जीआरपी पुलिस की मदद से तीन अक्टूबर को जोधपुर में लूणी रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया है. राजस्थान के बाड़मेर जिले से बाड़मेर एएसपी सत्येंद्रपाल सिंह के अनुसार, शहर के ढाणी बाजार मोहल्ले में जैन मंदिर के पास रहने वाले सूरजमल पुत्र शंकर लाल जैन ने कोतवाली थाने में शिकायत दी थी. शिकायत के अनुसार सूरजमल की रिश्तेदार गोरी पत्नी अमित डोषी ने चार महीने पहले अर्जुन सागर निवासी त्र-72 होली का चौक लखारा बाजार जोधपुर से संपर्क करवाया था. अर्जुन ने खुद को व्यापारी बताया था और कहा कि यूपी में रहने वाली उनकी भतीजी रागिनी की शादी अच्छे ल?के से करवानी है.
क्या है पूरा मामला?
सूरजमाल ने बताया कि, उसकी भी शादी नही हुई है. अर्जुन सागर ने कहा तो तुम और रागिनी शादी कर लो. इस बात को सुनकर सूरजमल भी शादी के लिए राजी हो गया. उसके बाद अर्जुन सागर ने 29 सितंबर को रागिनी और तीन चार लोगों को लेकर बाड़मेर पहुंचा, जिन्हें अर्जुन ने लड़की के मां-बाप और रिश्तेदार बताया. सूरजमल और रागिनी ने एक दूसरे को पसंद किया और शादी तय हो गई. इसके बाद 30 सितंबर को दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद अर्जुन के रिश्तेदार और परिजन वहां से चले गए. एक अक्टूबर की आधी रात को दोनों घर पर सो रहे थे. इस दौरान रात तीन बजे दबे पांव रागिनी घर की छत पर पहुंची और कमरे में रखा गद्दा और तकिया नीचे सड़क पर फेंक दिया. इसके बाद वह उन गद्दों पर कूदी और फरार हो गई.
तीन लाख रुपये लेकर हुई फरार
सूरजमल के मुताबिक रागिनी ने अलमारी में रखें तीन लाख रुपये कैश और सोने चांदी की ज्वेलरी अपने साथ ले गई. सुबह करीब 4:30 बजे जब मेरी आंख खुली तो देखा की रागिनी नहीं थी. इसके बाद रिश्तेदारों को फोन किया और मामले की जानकारी दी. बाड़मेर कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के जिले के थानों को सूचना दी. साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी खोजा तो पुलिस को उसके ट्रेन से जाने की सूचना मिली. इस पर पुलिस ने जीआरपी को सूचना दी. जोधपुर जीआरपी पुलिस थाना अधिकारी महेश श्रीमाली ने बताया कि, तीन अक्टूबर को पुलिस थाना को सूचना मिली थी कि, महिला बाड़मेर से शादी करके लाखों रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार हुई है. इस सूचना पर जीआरपी चौकी लूणी प्रभारी कंचन राठौड़ को निर्देश दिए गया. इसके बाद आरपीएफ कांस्टेबल बंसीलाल और कविता ने संदिग्ध अवस्था में लूणी रेलवे स्टेशन पर घूम रही महिला से पूछताछ की तो उसने अपना नाम रागिनी पत्नी रमेश सिंह राजपूत बताया था. बाड़मेर पुलिस ने रागिनी को कोर्ट में पेश किया और दो दिन के पुलिस डिमांड लिया गया है. वहीं पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031