उत्तर प्रदेश की सबसे हाईटेक सिटी कहे जाने वाले नोएडा में बीते 24 घंटों में आत्महत्या के 6 मामलों सामने आए हैं। इन मामलों में सबसे ज्यादा बड़ी वजह मानसिक तनाव देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सुबह से लेकर रात तक नोएडा में रहने वाले 6 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली है। पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बीटा- दो क्षेत्र में रहने वाले 50 वर्षीय जगबीर सिंह राठी ने गामा- वन के पास एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह एक बिजनेसमैन थे और उनके आत्महत्या की वजह गृह क्लेश बताया जा रहा है।
इसके बाद थाना बादलपुर क्षेत्र में रहने वाली शिवानी पत्नी प्रदीप उम्र 22 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तीसरे मामले में थाना फेस- वन क्षेत्र में रहने वाली युवती ललिता उम्र 17 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पांचवे मामले के मुताबिक थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 54 के पास पेड़ की डाल से फंदा लगाकर एक अज्ञात व्यक्ति उम्र 20 वर्ष ने मासिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली।
इसके बाद 6वें मामले में कासना क्षेत्र में रहने वाले सोनू पुत्र भारत लाल उम्र 21 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31