केंद्रीय चुनाव आयोग ने पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है.
आयोग के इस ऐलान के बाद पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। इसका मतलब यह हुआ है कि अब यहां सरकारें किसी भी नए काम को शुरू नहीं कर पाएंगी। इसके साथ ही सरकार और प्रशासन चुनाव आयोग के हाथ में चला जाएगा। जिलों के डीएम चुनाव अधिकारी बन जाएंगे और इन राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल या जिम्मेदारियों में बदलाव भी अब चुनाव आयोग ही करेगा। चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि उनकी और उनकी टीम पिछले 6 महीने से काम कर रही है और हमने सभी पांचो राज्यों कई दौरे के बाद पूरा कार्यक्रम बनाया है।
पांच राज्यों में 16.1 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इन पांच राज्यों में 8.2 करोड़ से ज्यादा पुरुष मतदाता वोट करेंगे। वहीं यहां 7.5 महिला मतदाता हैं। पिछले 40 दिनों में आयोग की टीम ने पांचो चुनावी राज्यों का दौरा किया। इन चुनावों में 60 लाख से ज्यादा नए मतदाता वोट करेंगे। 23.6 लाख से ज्यादा नई महिला मतदाता।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि मिजोरम में सबसे पहले चुनाव करवाए जाएंगे. मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा, मध्य प्रदेश 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोटिंग होगी। यहां 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राजस्थान में 23 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होने वाली है. 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
BIG BREAKING : पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का बजा बिगुल… छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा मतदान…इस दिन डाले जाएंगे वोट…3 दिसंबर को नतीजे…
Related Posts
Add A Comment



















