रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान बाद जहां एक तरफ भाजपा ने कल रही अपने 64 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में टिकट दावेदारों के नाम पर विचार मंथन किये जाने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ ही देर में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होने वाली है जिसमें भूपेश बघेल, शैलजा सहित कई दिग्गज कांग्रेसीगण शामिल होंगे। राजीव भवन में कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक शुरू होने वाली है। इस बैठक में टिकट दावेदारों के नाम पर मंथन होगा। विदित हो कि कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। जिसको लेकर आज ये बैठक बुलाई गई है।
कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में टिकट दावेदारों के नाम पर मंथन !
Related Posts
Add A Comment


















