महाराष्ट्र कैबिनेट ने लड़क‍ियों के ल‍िए ‘लेक लाडकी योजना’ शुरू करने की मंजूरी दी है. इस योजना को 1 अप्रैल 2023 से लागू किया जाएगा. मार्च में बजट सत्र के दौरान घोषित की गई इस योजना के तहत जन्म से ही बालिकाओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी. शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा क‍ि इस फैसले से यह तय हुआ क‍ि लड़की को उसके जन्म के समय से ही आर्थिक रूप से मदद की जाए. अगले सप्ताह से, हम नवरात्रि मनाएंगे और देवी दुर्गा की दिव्य शक्ति का सम्मान करेंगे.
अलग-अलग कक्षाओं में म‍िलेगा पैसा
योजना के तहत सरकार का मकसद नारंगी और पीले राशन कार्ड रखने वाले गरीब परिवारों की मदद करना है. आपको बता दें राज्‍य में नारंगी राशन कार्ड 15,000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये की सालाना आय वाले परिवारों को जारी क‍िया जाता है. वहीं, पीला राशन कार्ड शहरी क्षेत्र में 15,000 रुपये कमाने वालों को द‍िया जाता है. शुरुआत में योजना के तहत लड़की के जन्म पर परिवार को 5,000 रुपये की आर्थ‍िक मदद दी जाएगी. दूसरी बार जब लड़की पहली कक्षा में आ जाएगी तो परिवार को 6,000 रुपये और कक्षा 6 में जाने पर 7,000 रुपये म‍िलेंगे.
18 साल की उम्र पर 75,000 रुपये
इसी तरह कक्षा 9 में एडम‍िशन लेने पर 8,000 रुपये और 18 साल की उम्र होने पर 75,000 रुपये द‍िये जाएंगे. यानी योजना के तहत लड़की और उसके परिवार को कुल 1,01,000 रुपये मिलेंगे. महाराष्ट्र के इकोनॉम‍िक सर्वे 2023 के अनुसार, 2.56 करोड़ परिवारों के पास राशन कार्ड है. इनमें से 1.71 करोड़ नारंगी कार्ड धारक और 62.60 लाख पीले राशन कार्ड धारक हैं. इन पर‍िवारों को योजना के तहत फायदा मि‍लेगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31