विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची 18 अक्टूबर को जारी होगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस की दूसरी सूची 18 या 20 अक्टूबर को जारी हो सकती है। इसके लिए दिल्ली में 17 अक्टूबर को बैठक होगी, जिसके बाद सूची जारी की जाएगी। संभावना है कि दूसरी सूची में लगभग 35-40 नाम जारी किए जाएंगे। नए और पुराने चहरे को मिलकर यह लिस्ट जारी होगी।
आपको बता दें कि रविवार को कांग्रेस पार्टी की पहली सूची आई है। इस सूची में कुल तीस नाम जारी किए गए हैं। पहले चरण के 20 सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में उसके 19 प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। सिर्फ जगदलपुर सीट से प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : 18 या 20 अक्टूबर को जारी होगी कांग्रेस की दूसरी सूची…
Related Posts
Add A Comment


















