यूपी के फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में मां सहित दो बच्चों की जलने से मौत हो गई. दरअसल खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई. घटना जिले के खटौली गांव की है. आग की चपेट में आने से खाना बना रही महिला, उसका बेटा और बेटी बुरी तरह झुलस गए थे और इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया. आग लगने के बाद चीख-पुकार मच गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि मिनटों में मां-बेटी और बेटा बुरी तरह झुलस गए. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें कानपुर में हायर सेंटर रेफर कर दिया. कानपुर में इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई.
दरअसल ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव में रहने वाले उमेश विश्वकर्मा की पत्नी अल्का देवी घर पर गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी. पास में ही 3 साल की बेटी परी और 5 साल का बेटा गौरव बैठे हुए थे तभी अचानक गैस लीक हो गई और सिलेंडर में आग लग गई. तीनों इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस. डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कानपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया जहां सभी की मौत हो गई.
BREAKING NEWS खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में लगी आग… दो बच्चों संग जिंदा जल गई मां
Related Posts
Add A Comment



















