कोरिया। केंद्रीय मंत्री व भरतपुर सोनहत से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। प्रत्याशी रेणुका सिंह के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं को भी नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है।
दरअसल केन्द्रीय राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करते हुए तय सीमा से ज्यादा गाडिय़ों के साथ चुनाव प्रचार किया था। रेणुका सिंह ने सोनहत क्षेत्र में बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया था। इस दौरान उनके काफिले में 40 से अधिक गाडिय़ां थी। भतरपुर सोनहत से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद रेणुका सिंह 15 अक्टूबर को बड़ी तादाद में लोगों के साथ पहुंची थी।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : 40 से ज्यादा वाहनों में चुनाव प्रचार…भाजपा की इस प्रत्याशी को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाया नोटिस…
Related Posts
Add A Comment



















