कांग्रेस की दूसरी सूची को लेकर 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक दूसरी सूची में भी कई विधायकों की टिकट खतरे में पड़ सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की दूसरी सूची 18 से 20 अक्टूबर के बीच जारी हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि दूसरी सूची में कम से कम 40 प्रत्याशियों के नाम जारी किए जाएंगे।
जो फार्म में हैं, उनकी टिकट तय : सिंहदेव
दिल्ली रवाना होने के पहले टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जो फार्म में हैं, उनकी टिकट तय है। वर्तमान में 30 सीटों की घोषणा में आठ सीटें बदली हैं। बची 60 सीटों में भी कुछ परिवर्तन हो सकता है। कार्यों का लेखा-जोखा देखा जाएगा।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : कांग्रेस की दूसरी सूची को लेकर दिल्ली में आज मंथन…एक-दो दिन में जारी होगी सूची… डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा- जो फार्म में हैं, उनकी टिकट तय…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.













