रायपुर । भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आज अपनी तीसरी सूची घोषित कर दी है। इसमें सिर्फ एक नाम है। पंडरिया से भावना बोहरा को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही अब बेलतरा, बेमेतरा, कसडोल और अंबिकापुर विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना बाकी है।