नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना को नक्सली एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा में शुक्रवार देर शाम कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने सरखेड़ा निवासी भाजपा नेता बिरजू तारम के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना को नक्सली एंगल से भी देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2023 आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। वहीं, घटना को किसने अंजाम दिया यह जांच का विषय है। पूरे मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।
ये टारगेट किलिंग
भाजपा नेता की निर्ममता से हत्या पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि ये टारगेट किलिंग है । कार्यकर्ताओं शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि गुंडाराज को संरक्षण दे रही सरकार को उखाड़ फेकेंगे। शांति और कानून का राज कायम करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31