बॉलीवुड एक्टर दलीप ताहिल को लेकर एक शॉकिंग न्यूज सामने आई है। दलीप कई फिल्मों, टीवी शो और थिएटर नाटकों में लीड रोल प्ले करने के लिए पॉपुलर है। दिग्गज एक्टर दलीप ताहिल को लेकर जो अपडेट सामने आया है, उसकी वजह से एक्टर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। खबर ये है की 65 वर्षीय एक्टर दलीप ताहिल को दो महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। दलीप ताहिल को जिस केस में 2 महीने की जेल होगी वह केस 5 साल पुराना है। अब इसी केस में 5 साल बाद फैसला आया है।
दलीप ताहिल को ड्रंक ड्राइविंग केस में 2 महीने की सजा सुनाई गई है। यह केस 2018 का है जब एक्ट ने खार में नशे में गाड़ी चलाते वक्त अपनी कार से एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मारकर एक महिला को घायल कर दिया था। इस मामले में दलीप ताहिल को दोषी ठहराया गया था। अब इस केस के नए फैसले के अनुसार दलीप को 2 महीने जेल में रहना पड़ेगा। सबूतों के मद्देनजर कोर्ट ने ये फैसला लिया है।
ये था मामला
दलीप ताहिल के खिलाफ साल 2018 में ड्रंक एंड ड्राइव मामले में केस दर्ज हुआ था। नशे में गाड़ी चलाने और अपनी कार से ऑटोरिक्शा को टक्कर मारने के केस में गिरफ्तार भी किया गया था। हादसे में ऑटो में सवार एक युवक और युवती घायल हुए थे। इस हादसे के शिकार पीड़ितों ने एक्टर के खिलाफ FIR करवाई थी। एक्टर पर पीड़ितों से हाथापाई करने का भी आरोप लगा था। बता दें कि एक्टर को इस घटना के बाद मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में एक्टर को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
दलीप ताहिल की हिट फिल्में
दलीप ताहिल फिल्म इंडस्ट्री में अपने निगेटिव रोल के लिए जाने जाते हैं। दलीप ताहिल 90के दशक के मशहूर एक्टर में से एक रहे हैं। उन्होंने ‘बाजीगर, ‘कयामत से कयामत तक’, ‘राजा’, ‘इश्क’, ‘रा.वन’, ‘कहो न प्यार है’, ‘आखिरी रास्ता’, ‘दौलत की जंग’जैसी कई हिट फिल्मों में दमदार रोल प्ले कर लोगों के दिल में एक अलग जगह बना ली।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031