तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में सोमवार को देर रात अंधानूर बाईपास के पास एक कार और सरकारी बस के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई. एक टाटा सूमो जिसमें 10 लोग बैठे हुए थे वह तिरुवन्नामलाई से बेंगलुरु जा रहे थे तभी सेंगम के पास एक सरकारी बस से उनकी जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार में सवार कई लोग चोटिल हो गए.
कार में सवार छह सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि चार लोगों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, बस में सवार करीब 10 यात्रियों को भी चोटें आईं हैं, मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सेनगाम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने कहा, हम इस मामले की जांच कर रहे हैं कि आखिर एक्सीडेंट कैसे हुआ.
Previous Articleदशहरा के दिन इस पक्षी के दिखने से बन जाते हैं सारे बिगड़े काम…
Related Posts
Add A Comment


















