जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व आस्था और परम्परा का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है,जो सर्वाधिक लम्बी अवधि तक मनाया जाता है। इस बस्तर दशहरा पर्व को बस्तर अंचल के सभी लोग पूरी श्रद्धा-आस्था के साथ मनाते हैं और इसमें सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा आस्था का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है सभी लोगों के सहयोग से इस वर्ष भी बस्तर दशहरा पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न हुई।उक्त बातें कलेक्टर विजय दयाराम के. ने ऐतिहासिक सिरहासार भवन में आयोजित विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के मुरिया दरबार को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में सम्मिलित होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे एक अनोखी गतिविधि निरूपित किया। वहीं बस्तर दशहरा पर्व में सहयोग प्रदान करने के लिए सभी लोगों के प्रति आभार जताया। बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में कलेक्टर विजय दयाराम के. सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और माटी पुजारी कमलचन्द्र भंजदेव, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष मंगड़ू मांझी और बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आये मांझी चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन तथा ग्रामीण जन सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माटी पुजारी कमलचन्द्र भंजदेव ने बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए इसे सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण रेखांकित किया। उन्होंने बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए आने वाले मांझी-चालकी, पुजारी, गायता सहित ग्रामीणों के ठहरने के लिए बेहतर सुविधाओं की सुलभता हेतु सुझाव दिया। इस दौरान बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष मंगड़ू मांझी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व सभी के सहयोग तथा व्यापक सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आने वाले साल में इसे और भव्य और बेहतर तरीके से मनाएंगे। मुरिया दरबार में बलराम मांझी, अर्जुन मांझी सहित अन्य मांझी-चालकी एवं मेम्बर-मेम्बरीन ने अपनी बात रखी। आरंभ में उपस्थित सभी लोगों ने माई दंतेश्वरी पूजा-अर्चना की।वहीं तहसीलदार एवं सचिव बस्तर दशहरा समिति यूके मानकर ने बस्तर दशहरा पर्व के सफल आयोजन सम्बन्धी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न क्षेत्रों से आये मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में अपर कलेक्टर सीपी बघेल ने बस्तर दशहरा पर्व के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31