रायपुर। मध्‍य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क की सैर करने के बाद रायपुर पहुंचे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर मुंबई के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एयरपोर्ट सचिन… सचिन… के नारे से गूंज उठा। सचिन रायपुर के मेफेयर रिसार्ट में ठहरे थे। यहां सुबह आठ बजे मुंबई के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनकी पत्‍नी डा अंजली तेंदुलकर भी मौजूद रहीं। सचिन मेफेयर रिसार्ट से खुद कार चलाकर कर एयरपोर्ट पहुंचे। इससे पहले सचिन तेंदुलकर मंगलवार की दोपहर को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान सचिन के प्रशंसक यहां मौजूद थे। बाहर आने पर उन्होंने सचिन का स्वागत किया। सचिन परिवार के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकले। वे यहां से कान्हा नेशनल पार्क के लिए रवाना हो गए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31