उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें स्कूली बस और वैन आपस में टकरा गई. हादसे में तीन स्कूली बच्चों और एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. दर्जन भर से ज्यादा बच्चे घायल भी हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों का आंकड़ा बढऩे की आशंका है. उधर, एक्सीडेंट की खबर मिलते ही मृत बच्चों के घर में कोहराम मच गया. मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुंच गए हैं. एम्बुलेंस से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है. जबकि सीरियस बच्चों मेडिकल कॉलेज के लिए रेफऱ किया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक वैन ड्राइवर की बेटी की भी हादसे में मौत हुई है. वह हादसे के वक्त स्कूल वैन में सवार थी.
जानकारी के मुताबिक, दोनों वाहन (बस और वैन) स्कूली ही थे. उनके ड्राइवर अपने-अपने क्षेत्रों से बच्चों को लेकर कस्बा म्याउं के एसआरपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल जा रहे थे. तभी उसावा थाना क्षेत्र के म्याउं-नबीगंज रोड पर दोनों स्कूली वाहन आपस में टकरा गए. जिससे मौके पर ही वैन ड्रावर और एक बच्चे की मौत हो गई. जबकि हादसे में करीब 20 बच्चे घायल हो गए.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31