शादी पार्टी से लेकर हर त्योहार पर, लोग डीजे पर डांस करना बहुत पसंद करते हैं. हर त्योहार पर डीजे बजता नजर आता है. लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग काफी डर गए हैं. दरअसल, ये वीडियो यूपी के आजमगढ़ का बताया जा रहा है. जहां यात्रा के दौरान अचानक से डीजे लोगों पर गिर गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र का है. यहां दशहरा का मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. ऐसे में लोग ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ गाने पर खूब डांस कर रहे थे. वीडियो देखकर पता चलता है कि लोग अपनी धुन में मस्त थे, तभी ये हादसा हुआ. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग फुल साउंड में डीजे पर डांस कर रहे हैं. इस बीच अचानक डीजे नाच रहे लोगों पर ही गिर जाता है. इसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन जाता है. लोग किसी तरह घायल लड़कों को वहां से निकालते हैं. इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. वहीं, कई लोगों ने इसे शेयर भी किया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

https://twitter.com/yauvani_1/status/1718886786968035676?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1718886786968035676%7Ctwgr%5Eb3c284f806faf2e86d760c7d1f3b25ec6c41730b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Ftrending%2Fwatch-dj-fall-down-in-between-boys-dancing-azamgarh-video-went-viral-2527343


वीडियो देख लोगों ने कही ये बात
वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसे हादसे डरा देते हैं.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘बेहद खतरनाक वीडियो.’ वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘पुलिस को जांच करनी चाहिए.’ (abplive.com)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31