दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू हो गया है। दिल्ली पुलिस ने CJP के कई समर्थकों को हिरासत में लिया है। खबर सामने आई है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी, लीगल अफेयर की हेड रत्ना ,अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई। राजधानी में 20 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया है। पूरे दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

सीजेपी के प्रदर्शन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज देश में बहुत ही खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। देश की 140 करोड़ जनता जिसका सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग मिल रहा है, उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031