रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स परिसर में गुरुवार को विश्वविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने शुभारम्भ किया। इस विश्वविद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पूर्व, पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण जोन के कुल 160 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। 2 से 4 नवम्बर तक आयोजित होने वाली इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न क्रीड़ा स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस विश्वविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत व्यक्तिगत स्पर्धाओं में लम्बी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, भाला फेंक, गोला फेंक, डिस्क थ्रो, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, हर्डल दौड़ तथा 4X100 मीटर, 4X400 मीटरएवं 4X800 मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। सामूहिक स्पर्धाओं के अंतर्गत वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन तथा टेबल टेनिस स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विश्वविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में जीत या हार महत्वपूर्ण नहीं होती है, बल्कि प्रतियोगिता में भाग लेना यह महत्पूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों में परस्पर सहयोग की भावना का सृजन होता है। विद्यार्थी विश्वविद्यालयीन स्पर्धाओं में सफलता प्राप्त कर भविष्य में प्रदेश एवं देश का नाम ऊंचा करता है, जिससे उनमें व्यक्तित्व निखार की भावना प्रबल होती है। उन्होंने प्रतिभागियों से आव्हान किया कि वे अपनी पूरी क्षमता तथा मेहनत के साथ प्रतियोगिता में भाग लें तथा सफलता अर्जित करें। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने प्रतियोगिता की रूप-रेखा प्रतिपादित की। उन्होंने बताया कि महाविद्याय स्तर पर आयोजित विभिन्न विधाओं में विजयी 160 प्रतिभागी विश्वविद्यालयीन खेलकूलद प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र खेलकूद स्पर्धाओं में भाग लेने के साथ-साथ एकता और अनुशासन भी सीखते हैं तथा अपनी प्रतिभा बाहर लाने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जीवन में खेलकूद से जीतने की या संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. विनय पाण्डेय ने खेलकूद की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीप्ति झा ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन खेल अधिकारी डॉ. सुबुही निषाद ने किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. जी.के. दास, निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉ. एस.एस. टुटेजा, अधिष्ठाता डॉ. पी.एल. जॉनसन एवं विश्वविद्यालय चिकित्सा अधिकारी डॉ. गिरीश रमोले तथा चार जोन के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031