जब भी बात भारतीय थाली की आती है तो कुछ चीजें ऐसी होती है जिसके बिना इसको अधूरा माना जाता है. इस थाली में दाल, रोटी, चावल, सब्जी, सलाद और चटनी और एक मीठा शामिल होता है. इसके साथ ही लोग अपनी पसंद के हिसाब से चीजों को कम और ज्यादा कर लेते हैं. आज हम बात कर रहे हैं रोटी की. यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है, लेकिन तभी जब इसे सही तरीके से बनाया जाए. कई बार रोटी बनाने में की गई गलतियां इसके पोषक तत्वों को आप तक नहीं पहुंचने देती हैं. शायद ही आप इस बात को जानते होंगे कि आटा गूंथने से लेकर रोटी सेंकने तक हर चीज को सही तरीके से करना ही इसके लाभों का फायदा दिला सकता है. आइए जानते हैं रोटी बनाते समय की जाने वाली गलतियां जिनसे हम अंजान रहते हैं.
कई लोग ऐसा करते हैं कि तुरंत आटा गूंथते ही रोटी सेंकने लग जाते हैं. जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए. आटा गूंथने के बाद उसे थोड़ी देर के लिए रेस्ट करने के लिए रख देना चाहिए जिससे ये फर्मेंट हो जाए, और रोटी सॉफ्ट बनें. आटा फर्मेंट होने के बाद इसमें पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.
नॉन स्टिक तवा
अगर आप भी मॉर्डन स्टाइल में नॉन स्टिक तवे का इस्तेमाल करते हैं और रोटियों को उसी में सेंकते हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत बदल दें. आप रोटी को किस चीज पर सेंक रहे हैं ये बात बेहद जरूरी होती है. इसलिए रोटी को लोहे के तवे पर सेंकना चाहिए. ये सेहत के लिए भी फायदेंद होता है.
रोटी को रखना
अक्सर लोग रोटियों को सेंककर गर्म रखने के लिए एल्युमिनियम फॉयल से रैप कर देते हैं. लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जा सकता है. अगर आप रोटी को रखना चाहते हैं तो उसे फॉयल की जगह कपड़े में लपेटकर रखें.
किस आटे की रोटी खाएं
अक्सर लोग हेल्दी खाने के चक्कर में मल्टीग्रेन आटे की रोटियों को खाने लग जाते हैं. बल्कि ऐसा करना सही नहीं माना जाता है. डाइटीशियन की मानें तो एक बार में एक ही आटे की रोटी खाना ज्यादा फायदेमंद होता है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031