सोशल मीडिया एक चलती फिरती एंटरटेनमेंट की दुकान है। यहां आपको वह सब देखने को मिल जाएगा जो आप देखने चाहते हैं। अगर आप हंसी मजाक के वीडियो देखना चाहते हैं तो सोशल मीडिया पर मिल जाएगा। अगर आप लोगों का जुगाड़ देखना चाहते हैं तो सोशल मीडिया पर इसका भी प्रबंध है। इसके अलावा लड़ाई-झगड़े के वीडियो तो अनगिनत मिल जाएंगे। अभी भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है जहां एक लड़के के लिए दो लड़कियां भिड़ गई। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लड़की ब्वॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की ने मैसेज कर दिया, जिस वजह से यह लड़ाई हुई है।
क्लासरूम में हुआ क्लेश
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्लास में बच्चों की खचा-खच भीड़ बैठी हुई है। इसी भीड़ के बीच में आपको 2 लड़कियां लड़ाई करती हुई नजर आ रही होंगी। वहां मौजूद कुछ दूसरी लड़कियां यह लड़ाई खत्म करा देती हैं। लेकिन लाल और सफेद स्ट्रीप वाली टी-शर्ट पहनी लड़की अलग ही मूड में नजर आती है। अपने बालों को संभालने के बाद गुस्से में दूसरी लड़की के पीछे भागती है और जोर की एक लात मारती है। इसके बाद दोनों के बीच जमकर लड़ाई शुरू हो जाती है।
वीडियो पर लोगों ने लिए मजे


इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि, एक लड़की ने दसूरी लड़की के ब्वॉयफ्रेंड को टेक्स्ट कर दिया था, इसलिए लड़ाई हुई। वीडियो JRS वाराणसी का है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 60 हजार लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने जमकर मजे लिए। एक यूजर ने लिखा- बाकी स्टूडेंट ऑडियंस की तरह मजे ले रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- हर क्लेश के पीछे एक लड़की का ही हाथ होता है। तीसरा यूजर लिखता है- ऐसी लड़कियां मेरे लिए कब लडेंगी? (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930