प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दुर्ग में विजय संकल्प यात्रा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने आपके सपनों को सच करने वाला संकल्प पत्र तैयार किया है। यहां के युवा और महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। भाजपा का रिकार्ड है जो हम कहते हैं वो करके रहते है। छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया। और मैं गारंटी देता हूं छत्तीसगढ़ को भाजपा ही संवारेगी।
कांग्रेस की प्राथमिकता है अपने नेताओं के चहेतों को नौकरियां बांटना, आपके बच्चों को नौकरी से बाहर करना है। पीएससी घोटाला में कांग्रेस ने आपके बच्चों को बाहर किया और अपने बच्चों को अंदर किया। जब सरकारी दफतर से निकलता है तो कहता है तीस टका कका, आपका काम पक्का।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में तीस टका पक्का है। इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है अउ नहि सहिबो, बदल के रहिबो। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इन्होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है। दो दिन पहले ही भिलाई में कार्रवाई हुई है। रुपयों का ढेर मिला है। जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों को जुटाया है।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : दुर्ग में पीएम मोदी की हुंकार… अउ नहि सहिबो, बदल के रहिबो…कहा- कांग्रेस ने महादेव को भी नहीं छोड़ा…
Related Posts
Add A Comment



















