प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विजय संकल्प यात्रा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने आपके सपनों को सच करने वाला संकल्‍प पत्र तैयार किया है। यहां के युवा और महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। भाजपा का रिकार्ड है जो हम कहते हैं वो करके रहते है। छत्‍तीसगढ़ का भाजपा ने बनाया। और मैं गारंटी देता हूं छत्तीसगढ़ को भाजपा ही संवारेगी।

कांग्रेस की प्राथमिकता है अपने नेताओं के चहेतों को नौकरियां बांटना, आपके बच्‍चों को नौकरी से बाहर करना है। पीएससी घोटाला में कांग्रेस ने आपके बच्‍चों को बाहर किया और अपने बच्‍चों को अंदर किया। जब सरकारी दफतर से निकलता है तो कहता है तीस टका कका, आपका काम पक्‍का।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में तीस टका पक्‍का है। इसलिए छत्‍तीसगढ़ कह रहा है अउ नहि सहिबो, बदल के रहिबो। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इन्‍होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है। दो दिन पहले ही भिलाई में कार्रवाई हुई है। रुपयों का ढेर मिला है। जो उन्‍होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों को जुटाया है। इस पैसे का तार छत्तीसगढ़ के उन तक जा रहे हैं।

यहां की कांग्रेस पार्टी और मुख्‍यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनता को बताना चाहिए कि दुबई के क्‍या सांठगांठ है। आखिर क्‍यों ये पैसा पकड़े जाने के बाद मुख्‍यमंत्री बौखला गए हैं।

राज्‍य में भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे घोटालों की सख्‍ती से जांच की जाएगी। आपका पैसा लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा। कांग्रेस ने गरीब को धोखा देने के सिवाय कुछ नहीं दिया।

छत्तीसगढ़ दौरे के तहत आज दुर्ग पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्‍वागत किया। इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के सभी दिग्‍गज नेता मौजूद हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031