छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इसमें सबसे बड़ी घोषणा किसानों से धान खरीदी से संबंधित है. दरअसल, बीजेपी ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है. इससे बढ़कर कांग्रेस ने 3200 रुपए में धान खरीदी का एलान किया है. इसके अलावा भी कांग्रेस ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं.
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बड़ी घोषणाएं
पहले की तरह इस बार भी किसानों का कर्ज माफ होगा.
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 3200 रुपए प्रति क्विंटल होगी.
राज्य में केजी से पीजी तक फ्री एजुकेशन.
तेंदूपत्ता पर प्रति बोरा 6000 रुपए दिए जाएंगे. संग्राहक को 4 हजार रुपए सालाना बोनस मिलेगा.
200 यूनिट तक बिजली फ्री. गैस सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी.
17.5 लाख आवास कांग्रेस देगी, 10 लाख आवास मुख्यमंत्री के नाम से दिया जाएगा.
लघु वनोपज की एमएसपी के अतिरिक्त 10 रुपए मिलेगी.
गरीबों को 10 लाख और अन्य को 5 लाख रुपए तक इलाज मुफ्त.
भूमिहीन ग्रामीण मजदूर न्याय योजना की राशि अब 10 हजार रूपए.
सड़क एक्सीडेंट पर निशुल्क इलाज होगा.
आने वाले समय में 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना.
सभी सरकार स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडिया में अपग्रेड किया जाएगा.
महिला स्व सहायता समूह और सक्षम योजना से लिए गए कर्ज माफ किए जाएंगे.
छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना कराई जाएगी.
युवाओं को उद्योग व्यवसाय के लोन में 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी.
शहरों में अंतोष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध सरकार करेगी.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031