रायपुर । राज्य में पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। विधानसभा चुनाव में सुबह 7 और 8 बजे से शाम 3 बजे और 5 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन मतदान केंद्रों के अंदर प्रवेश कर चुके मतदाताओं को मतदान करने की छूट होगी। शाम 5 बजे तक वोटिंग अपडेट आ गया है। पहले फेज में टोटल 70.87 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा भानुप्रतापपुर में 79.10% वोटिंग हुई है, वहीं सबसे कम बीजापुर में 40.98% वोटिंग हुई है। पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से चल रही थी। आज छत्तीसगढ़ में 90 में से 20 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डाल रहे हैं। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए । महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए थे।

रायपुर- शाम 5 बजे तक वोटिंग परसेंट
अंतागढ़- 70.72%, बस्तर- 71.39%, भानुप्रतापपुर- 79.10%, बीजापुर- 40.98%, चित्रकोट- 70.36%, दंतेवाड़ा- 62.55%, डोंगरगांव- 76.80%, डोंगरगढ़- 77.40%, जगदलपुर- 75%, कांकेर- 76.13%, कवर्धा- 72.89%, केशकाल- 74.49%, खैरागढ़- 76.31%, खुज्जी- 72.01%, कोंडागांव- 76.29%, कोंटा- 50.12%, मोहला-मानपुर- 76%, नारायणपुर- 63.88%, राजनांदगांव- 74% तथा पंडरिया- 71.06% वोटिंग।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031