गरियाबंद। जिले के राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम परतेवा के वार्ड क्रमांक-8 सुदामा नगर, बेलटुकरी के वार्ड क्रमांक-1, धुमा के वार्ड क्रमांक-14 अमर चौक तथा गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम दर्रीपारा के वार्ड क्रमांक-1 बाजार चौक पुलिस कैम्प, छुरा विकासखण्ड के ग्राम अकलवारा के वार्ड क्रमांक 3 भवानी चौक, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के वार्ड-10 अम्बेडकर चौक तथा मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम गुरजीभांठा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के पश्चात संबंधित चौहद्दी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी छतर सिंह डेहरे द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बन्द रहेंगे। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा।
गरियाबंद जिले के इन इलाकों में मिले कोरोना पॉजिटिव, चिन्हित क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन घोषित
Related Posts
Add A Comment


















