What's Hot

जसपुर। कई बार यह देखने को मिलता लापरवाही किसी और की रहती है और परिणाम किसी और को भुगतना पड़ता है। कुछ इसी तरह का मामला यहां देखने को मिला। यहां स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का परिणाम एक गर्भवती महिला को भुगतना पड़ा। मामला जसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। दरअसल, जसपुर के गढ़ी हुसैन गांव के रहने वाले अजय कुमार की पत्नी सविता गर्भवती होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में 2 माहीने पहले समेकित बाल विकास सेवाएं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड बनवाने गई थीं। इस कार्ड में सविता का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव अंकित किया गया, जबकि सविता का वास्तविक ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव था। सविता अपनी ग्राम पंचायत की आशा दया रानी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में अपना चेकअप कराने के लिए गईं तो आशा वर्कर दया रानी ने कहा कि तुम्हारा ब्लड कम है, सरकारी अस्पताल में डिलीवरी नहीं होगी तुम मेरे साथ चलो मैं तुम्हें जसपुर के ही एक निजी चिकित्सालय में, जिसकी डॉक्टर को मैं जानती हूं, उससे डिलीवरी करा दूंगी।

आरोप है कि इसके बाद आशा वर्कर दया रानी गर्भवती सविता को डॉक्टर के पास ले गई जहां डॉक्टर ने गर्भवती को खून की कमी की बात कहकर काशीपुर के एक चेरिटेबल ट्रस्ट से खून लाने को भेजा गया। गर्भवती महिला का पति अजय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर से मिले कार्ड को लेकर बताये गए चेरिटेबल ट्रस्ट में गया और ब्लड लाकर डॉक्टर को दे दिया, जिसके बाद ब्लड गर्भवती को चढ़ा दिया गया। गलत ब्लड ग्रुप का ब्लड चढ़ाए जाने से सविता की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि इसके बाद फिर गर्भवती को खून की कमी बताकर दो यूनिट ब्लड लाने को कहा गया। इस दौरान जब गर्भवती महिला का ब्लड ग्रुप चेक किया गया तो वह बी पॉजिटिव निकला। गर्भवती महिला के पति का आरोप है कि इसके बाद उसकी पत्नी को वहां से तत्काल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद से वो अपनी पत्नी को लेकर अस्पतालों के चक्कर काटने पर विवश है। बुधवार को जब इस बाबत विधायक आदेश चौहान को जानकारी दी गई तो वो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर जा पहुंचे। उन्होंने चिकित्साधीक्षक डॉ एचके शर्मा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। सूचना पर एसडीएम जसपुर सुंदर लाल तोमर भी पहुंच गए। बाद में मामले की जांच के आश्वासन पर ही विधायक आदेश चौहान वहां से गए। उन्होंने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाए। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031