रायपुर। भिलाई में हुई ईडी रेड पर भूपेश बघेल ने बुधवार को एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा है कि मुझे लगा था पहले चरण का एक्जि़ट पोल कुछ दिनों बाद पता चलेगा। लेकिन साहेब ने आज सुबह ही बता दिया, सुबह-सुबह ईडी को मेरे नामांकन के दौरान मेरे साथ उपस्थित एवं मेरी निर्वाचन प्रक्रिया में आधिकारिक व्यय लेखक की भूमिका निभा रहे सुरेश धिंगानी जी के यहाँ ईडी को भेज दिया है।
पाटन विधानसभा की जनता को डराने की ये कोशिश वैसी ही विफलता मिलेगी होगी जैसी कल 20 सीटों पर मतदान में भाजपा को मिली है। छत्तीसगढिय़ों को कमजोर और कायर मत समझो साहेब, अपना चावल खाते हैं, वो भी पूरे स्वाभिमान से।
आपको बता दें कि भिलाई के पदुमनगर स्थित घिंघानी फ़ायर वक्र्स के संचालक सुरेश घिंघानी के घर ईडी, दल्लीराजहरा स्थित देव माइनिंग के संचालक सौरभ जैन के ठिकानों पर आईटी भिलाई लिंक रोड कैंप 2 में फायर वक्र्स कारोबारी हुकुम चंद के ठिकानों पर आईटी की दबिश दी है ।
ईडी अफसर सुबह 8 बजे 4 गाडिय़ों में पहुंचे थे। कारोबारी सुरेश के बेटे विवेक घिंघानी को लेकर टीम वसुंधरा नगर स्थित गोदाम, भिलाई 3 में पुलिस पेट्रोल पंप के सामने स्थित दुकान में सर्च कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031