मुंबई । कुछ उपनगरों और ठाणे सहित इसके पड़ोसी इलाकों में बृहस्पतिवार की रात गरज के साथ बेमौसम बारिश हुई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कांजुरमार्ग, भांडुप, मुलुंड, पवई, आरे और मुंबई के कुछ अन्य इलाकों के अलावा डोंबिवली, कल्याण, उल्हासनगर और बदलापुर जैसे विस्तारित उपनगरों के कुछ हिस्सों में रात करीब नौ बजे गरज के साथ बारिश हुई। महानगरपालिका ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ठाणे शहर में रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ के बीच एक घंटे में 5.84 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बेमौसम बारिश ऐसे समय में हुई जब स्थानीय बाजार में दिवाली की खरीदारी करने वाले लोगों की भारी भीड़ थी। देश की वित्तीय राजधानी और इसके कुछ पड़ोसी इलाकों सहित पनवेल तथा नवी मुंबई में बुधवार को भी अचानक बारिश हुई थी।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















